धुर्वा में मैदान में सोए व्यक्ति पर चढ़ाई गाड़ी, हालत गंभीर; एक आरोपी की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

By Ark Sahuliyar
धुर्वा में मैदान में सोए व्यक्ति पर चढ़ाई गाड़ी, हालत गंभीर; एक आरोपी की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगरनाथपुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अपने घर के बगल में स्थित मैदान में सोए हुए एक व्यक्ति पर एक तेज रफ्तार वाहन चढ़ गया. इस हादसे में मैदान में सो रहा व्यक्ति बुरी तरह कुचल गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए. हादसे के बाद वाहन चालक और उसमें सवार लोग गाड़ी छोड़कर मौके से भागने की कोशिश करने लगे. तभी सतर्क स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद उग्र भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. बाद में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना धुर्वा थाना पुलिस को दी और पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- झारखंड में 27 माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जाना एक बड़ी सफलता: बाबूलाल मरांडी 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा