Case of sexual exploitation under the pretext of m

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला, चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

चैनपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और प्रताड़ित करने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में वादिनी लालमुनि कुमारी द्वारा दिए गए टंकित आवेदन के आधार पर चैनपुर थाने में

By Vaibhaw Vikram
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला, चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क:
चैनपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और प्रताड़ित करने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में वादिनी लालमुनि कुमारी द्वारा दिए गए टंकित आवेदन के आधार पर चैनपुर थाने में कांड संख्या 24/26, दिनांक 24.06.26 को मामला दर्ज कर लिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. 

अभियुक्तों की मुख्य आरोपी कपिल जायसवाल पिता विजय जायसवाल,सावित्री देवी पति विजय जायसवाल, काजल कुमारी पिता विजय जायसवाल, कुलदीप कुमार पिता विजय जायसवाल आरोप लगाई है.आवेदन में वादिनी ने आरोप लगाया है कि मुख्य अभियुक्त कपिल जायसवाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इस पूरे मामले में अभियुक्त के परिजनों पर भी सहयोग करने और प्रताड़ित करने का आरोप है. थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान में जुट गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ समाहरणालय परिसर में 'आमोत्सव-सह-बागवानी मेला' का भव्य आयोजन; रामगढ़ DC रहें मुख्य अतिथि
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा