3 साल से लापता युवक मामला: CBI जांच की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, राज्य सरकार से जवाब तलब

By Ark Sahuliyar
3 साल से लापता युवक मामला: CBI जांच की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, राज्य सरकार से जवाब तलब

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
लगभग तीन वर्षों से लापता चल रहे दुग्धा थाना अंतर्गत बोकारो के युवक रितेश कुमार के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश रोंगोन मुखोपाध्याय ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है. याचिकाकर्ता संतोष साव ने अपने पुत्र रितेश कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता होने की घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराए जाने की मांग की है.

याचिका में कहा गया है कि रितेश कुमार 21 जून 2023 से लापता है. परिवार द्वारा लगातार खोजबीन तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाए जाने के बावजूद अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले की गंभीरता तथा अब तक संतोषजनक प्रगति नहीं होने के कारण स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच हेतु CBI जांच की मांग की गई है.

मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शियाकुर रहमान एवं वाजिद अली न्यायालय में पैरवी कर रहे हैं. अधिवक्ताओं का कहना है कि युवक के लंबे समय से लापता रहने के बावजूद जांच में अपेक्षित परिणाम नहीं आने से परिवार गहरे मानसिक कष्ट से गुजर रहा है तथा न्यायहित में मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराया जाना आवश्यक है. मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़ें- झारखंड में 734 करोड़ के GST घोटाले के मास्टरमाइंड अमित गुप्ता को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा