फर्जीवाड़ा के आरोप में किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक पर मामला दर्ज, पूर्व डीसी के फर्जी सिग्नेचर पर आवेदन का है मामला

By Ark Sahuliyar
फर्जीवाड़ा के आरोप में किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक पर मामला दर्ज, पूर्व डीसी के फर्जी सिग्नेचर पर आवेदन का है मामला

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क:
फर्जीवाड़ा के आरोप में किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक पर मामला दर्ज किया गया है. डीसी के निर्देश पर सिविल सर्जन ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई. बता दें कि, पूर्व डीसी माधवी मिश्रा के हस्ताक्षर से अल्ट्रा सोनोग्राफी लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था. हस्ताक्षर पर संदेह के बाद हुई जांच में संचालक डॉ मिहिर कुमार का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. माधवी मिश्रा 2024-2025 में धनबाद डीसी के पद पर थीं. डॉ मिहिर कुमार ने तत्कालीन डीसी माधवी मिश्रा द्वारा स्वीकृत आवेदन को एक माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग में दिया था. पूर्व डीसी की स्वीकृति के लंबे समय बाद स्वास्थ्य विभाग से लाइसेंस लेने के आवेदन की जांच की. समाहरणालय में जांच के बाद पूर्व डीसी का सिग्नेचर फर्जी पाए जाने पर डीसी आदित्य रंजन ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया.

यह भी पढ़ें- NIA की टीम भी पहुंची RSS कार्यालय, घटनास्थल पर पहुंचकर ले रही मामले की जानकारी 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा