झारखण्ड क्रांति मंच

आज तक सभी JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई नियुक्तियों की हो CBI जांच- झारखण्ड क्रांति मंच

झारखण्ड क्रांति मंच ने आज तक हुई सभी JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई नियुक्तियों की CBI जांच की मांग की है.

By Dipali Kumari
आज तक सभी JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई नियुक्तियों की हो CBI जांच- झारखण्ड क्रांति मंच

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि झारखण्ड गठन से लेकर आज तक जेपीएससी,जेएससीए, सीजीएल आदि एनडीए व इंडिया गठबंधन की सरकारों द्वारा सम्पादित कराए गए सभी परीक्षाओं से हुई न्युक्तियों की सीबीआई जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि अभी राज्य सरकार की सीआईडी ने उपरोक्त कई परीक्षाओं में भीषण अनियमितताओं को लेकर कई स्थानों पर छापेमारी के क्रम में लगभग 6 करोड़ रुपए के चेक व करोड़ों रुपए के जमीन के कागजात बरामद समेत कई लोगों को गिरफतार किया है; निश्चित रूप से अगर अब तक हुई सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष सीबीआई जांच हो तो इससे भी बड़े खूलाशे होंगे,जिससे एनडीए व इंडिया गठबंधन के सत्ताधारी बड़े नेताओं के चेहरे बेनकाब हो जायेंगे.

बयान में उन्होंने कहा है कि झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में ही न्युक्ति घोटाले का बीजारोपण हो चुका था. तत्कालीन जेपीएससी के संघी अध्यक्ष दिलीप प्रसाद व सदस्यों से लेकर पक्ष विपक्ष के राजनेताओं की भूमिका संदीग्ध रही है.इस संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पुत्रवधू प्रीति किस्कू, वर्तमान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से लेकर कई नेताओं के भाई व रिश्तेदारों की जेपीएससी आदि के द्वारा नियुक्ति की प्रक्रिया भी अदालतों में चलती रही है.बाद के दिनों में सत्ता में बैठे नेताओं ने जेपीएससी,जेएसएससी, सीजीएल आदि एजेंसियों को भ्रष्टों के हवाले कर गैर झारखण्डियों को भी भारी रकम लेकर पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक बनाने में बाजी मारी ली है.

आज भले ही रांची में आन्दोलनरत छात्रों ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल  बनाकर सरकार से वार्ता की सहमति  बनाई है,लेकिन हमारा यह मांग है कि ना केवल 14 वीं जेपीएससी के पीटी एक्जाम बल्कि प्रारंभ से लेकर अब के सभी जेपीएससी,जेएसएससी व सीजीएल  आदि सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूरा कर झारखण्ड के छात्र-नौजवानों के भविष्य के साथ न्याय होना चाहिए.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा