चाईबासा नगर परिषद

चाईबासा नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, अवैध बैनर-पोस्टर हटाए, दुकानदारों में हड़कंप

पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में नगर परिषद ने शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे अवैध बैनर-पोस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

By : Ark Sahuliyar
चाईबासा नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, अवैध बैनर-पोस्टर हटाए, दुकानदारों में हड़कंप

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में नगर परिषद ने शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे अवैध बैनर-पोस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. नगर परिषद की टीम ने शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर लगे अनाधिकृत बैनर-पोस्टर को हटाकर जब्त किया.

नगर परिषद के सिटी मैनेजर लुकेश सिंह मुंडा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. टीम ने सदर बाजार, जैन मार्केट सहित शहर की मुख्य सड़कों, बिजली के पोल और सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध प्रचार सामग्रियों को हटाया. इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से दर्जनों बड़े-बड़े बैनर और होर्डिंग्स को हटाया गया और जब्त किया गया.

नगर परिषद ने बताया कि इससे पहले शहर के सभी दुकानदारों और व्यवसायियों को चेतावनी दी गई थी कि वे बिना अनुमति के लगे अपने बैनर-पोस्टर स्वयं हटा लें. शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध प्रचार से न केवल शहर की सुंदरता खराब हो रही थी, बल्कि यातायात में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी. चेतावनी के बाद भी जब दुकानदारों ने बैनर नहीं हटाए, तो परिषद को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी.

अचानक हुई इस कार्रवाई से सदर बाजार और जैन मार्केट के दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदार अपने बैनर हटाते नजर आए. नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के सार्वजनिक जगहों पर, बिजली के खंभों और सरकारी भवनों पर बैनर-पोस्टर लगाना पूरी तरह से अवैध है.

परिषद ने चेतावनी दी है कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा. जो भी दुकानदार या व्यक्ति बिना अनुमति के बैनर लगाते हुए पाया जाएगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. नगर परिषद ने सभी से अपील की है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें और प्रचार के लिए निर्धारित स्थान और अनुमति की प्रक्रिया का पालन करें.
 
संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.