रीता सिन्हा मेमोरियल फ्लड लाइट क्रिकेट कप

चाईबासा टीवीएस 11 ने जीता प्रथम रीता सिन्हा मेमोरियल फ्लड लाइट क्रिकेट कप

प्रथम स्व. रीता सिन्हा मेमोरियल फ्लड लाइट त्रिदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार रात टीवीएस 11 ने ब्लू थंडर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया

By Ark Sahuliyar
चाईबासा टीवीएस 11 ने जीता प्रथम रीता सिन्हा मेमोरियल फ्लड लाइट क्रिकेट कप

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
प्रथम स्व. रीता सिन्हा मेमोरियल फ्लड लाइट त्रिदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार रात टीवीएस 11 ने ब्लू थंडर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. फाइनल का उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने टॉस कर और बल्लेबाजी कर किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है. खेल में अनुशासन सबसे जरूरी है. उन्होंने आगे इस टूर्नामेंट को और बेहतर बनाने में सहयोग का भरोसा दिया.

पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि सदर एसडीपीओ बाहमन टूटी ने आयोजन की सराहना की और खिलाड़ियों को बधाई दी. चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष एवं आयोजन समिति सदस्य नितिन प्रकाश ने कहा कि यह टूर्नामेंट उनकी माता की स्मृति में शुरू किया गया है और इसे हर साल और भव्य बनाया जाएगा.

एसडीपीओ बाहमन टूटी ने विजेता टीम और पूनम रंजन ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार दिए. राजू चौबे, राजीव विश्वकर्मा, मनोज पटेल सहित अन्य ने मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को सम्मानित किया. समापन पर आतिशबाजी हुई.यह टूर्नामेंट 3 जुलाई को डीसी मनीष कुमार, एसडीओ संजय कुमार और अन्य के द्वारा शुरू हुआ था. इसमें झारखंड और ओडिशा की 30 टीमों ने भाग लिया. आयोजन को बिलीव क्रिकेट अकादमी के सदस्यों ने सफल बनाया.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा