सीबीआई एक्शन

चक्रधरपुर मंडल में सिग्नल ठेका घोटाला, Dy. CSTE सत्यम कुमार की गिरफ्तारी के बाद CBI पहुंची कोलकाता मुख्यालय तक

5 लाख की रिश्वत लेते हावड़ा स्टेशन पर पकड़ा गया अधिकारी, MRT कंपनी के निदेशकों पर भी शिकंजा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चक्रधरपुर मंडल में सिग्नल ठेका घोटाला, Dy. CSTE सत्यम कुमार की गिरफ्तारी के बाद CBI पहुंची कोलकाता मुख्यालय तक

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चक्रधरपुर/डेस्क: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में सिग्नल और दूरसंचार विभाग के बड़े ठेकों और बिल पास कराने के नाम पर चल रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है. मामले में चक्रधरपुर रेल मंडल के सिग्नल और दूरसंचार विभाग इंजीनियर Dy. CSTE सत्यम कुमार की गिरफ्तारी के बाद CBI की जांच अब कोलकाता स्थित गार्डेनरीच मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई है.

5 लाख की रिश्वत का मामला, हावड़ा से हुई गिरफ्तारी

CBI की शुरुआती जांच में सामने आया कि कोलकाता की कंपनी में एमआरटी सिंगल लिमिटेड M/s MRT Signals Ltd. के निदेशक और प्रतिनिधि रेलवे अधिकारियों से साठगांठ कर ठेका पास कराने और बिल मंजूर कराने में अनुचित फायदा ले रहे थे.24 जुलाई 2026 की रात 10 बजे CBI ने स्टेशन डायरी G.D. Entry No. 3969 के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की. केस संख्या RC0102026A0005 है.

जांच में खुलासा 

जांच में पता चला कि मई 2026 में कंपनी के प्रतिनिधि अमित टिबरेवाल ने अपने कर्मचारी सचिन झा के माध्यम से चक्रधरपुर में सिग्नल और दूरसंचार विभाग इंजीनियर सत्यम कुमार को 5 लाख रुपये नकद दिए थे. यह रकम MRT कंपनी की वेरिएशन फाइल आगे बढ़ाने और विशेष लाभ दिलाने के बदले दी गई थी.

कोलकाता तक फैला है नेटवर्क

CBI के अनुसार कंपनी के निदेशक अंकित अंचलिया और प्रतिनिधि अमित टिबरेवाल चक्रधरपुर से लेकर कोलकाता मुख्यालय तक फाइल पास कराने के लिए पैरवी कर रहे थे. वे HUN वेरिएशन फाइल को लेकर सत्यम कुमार और उनके वरिष्ठ अधिकारी CSTE बीके पटेल के लगातार संपर्क में थे.
24 जुलाई को सत्यम कुमार ने फोन पर अमित टिबरेवाल को बताया कि वे MRT Signals Ltd. के वेरिएशन बिल और सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट की मंजूरी की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं और इसके लिए गार्डेनरीच में CSTE बीके पटेल का इंतजार कर रहे हैं.CBI अब यह भी जांच रही है कि क्या इस एवज में कोई रकम CSTE बीके पटेल तक पहुंचाई गई है. पूरे मामले की जांच ASP तरुण कुमार सिन्हा कर रहे हैं.

हावड़ा स्टेशन पर बिछाया गया जाल

बातचीत के दौरान तय हुआ कि रिश्वत की बकाया राशि 25 जुलाई की सुबह हावड़ा स्टेशन पर दी जाएगी. सत्यम कुमार को हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस पकड़नी थी. योजना थी कि ट्रेन छूटने से पहले अमित टिबरेवाल का आदमी स्टेशन पर बैग देकर चला जाएगा.लेकिन CBI ने पहले से घेराबंदी कर रखी थी. हावड़ा स्टेशन पर ही सत्यम कुमार को रिश्वत की रकम के साथ दबोच लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला

चक्रधरपुर मंडल में S&T विभाग के ठेकों में गड़बड़ी और बिल पास कराने में अनियमितता की शिकायतें काफी समय से थीं. CBI का मानना है कि कंपनी और रेल अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया जा रहा था.
CBI ने कंपनी के दस्तावेज, कॉल रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन खंगालना शुरू कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है.

यह भी पढ़ें: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन , कंदरी , माण्डर, रांची में 'कारगिल विजय दिवस' पर अमर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा