झारखंड में उद्योग आधारित स्किलिंग को बढ़ावा देने पर चैंबर और JSDMS में सहमति

By Vaibhaw Vikram
झारखंड में उद्योग आधारित स्किलिंग को बढ़ावा देने पर चैंबर और JSDMS में सहमति

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी कार्यालय में मिशन डायरेक्टर-सह-सीईओ शैलेन्द्र कुमार लाल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में झारखण्ड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, स्किल डेवलपमेंट उप समिति के चेयरमैन प्रियंक भगत एवं आलोक सिंह उपस्थित रहे. झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी की टीम के अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया.

बैठक के दौरान झारखंड में उद्योग आधारित कौशल विकास को बढ़ावा देने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्किलिंग कार्यक्रम संचालित करने पर विस्तृत चर्चा हुई. दोनों संस्थाओं के बीच अगले 15 दिनों के भीतर एक महत्वपूर्ण एमओयू हस्ताक्षरित करने पर भी सहमति बनी. इसके अतिरिक्त राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु जॉब फेयर आयोजित करने एवं इंडस्ट्री बेस्ड स्किलिंग प्रोग्राम शुरू करने पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ. 

चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उद्योग एवं प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर झारखंड के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी की ओर से भी इस पहल में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया. इस अवसर पर सोसाइटी की ओर से विनय कुमार, बिश्वरूप ठाकुर उपस्थित थे. 

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में नया प्लांट लगाने सहित रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित एक जून से करेंगे धरना प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा