उद्भेदन

चांडिल के तिरुलडीह थाना पुलिस ने गैस एजेंसी में सिलेंडर चोरी कांड का किया खुलासा

वारदात में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चांडिल के  तिरुलडीह थाना पुलिस ने  गैस एजेंसी में सिलेंडर चोरी कांड का किया खुलासा

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल के तिरुलडीह थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 64 गैस सिलेंडर, वारदात में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार 27 जुलाई की रात तिरुलडीह थाना क्षेत्र स्थित गैस गोदाम से गैस सिलेंडरों की चोरी हुई थी. मामले में तिरुलडीह थाना कांड संख्या 11/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी के 64 गैस सिलेंडर, पिकअप वाहन संख्या JH05DW-4807, मोटरसाइकिल संख्या JH05BN-7028, एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल और एक मोबाइल बरामद किया गया.पुलिस ने बरामद सभी सामान जब्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं इस चोरी कांड में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. तिरुलडीह पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह का पता लगाने के लिए अनुसंधान जारी है.

यह भी पढ़ें: झारखंड आंदोलन के महानायक को पाकुड़ का नमन, पुराना डीसी ऑफिस चौक अब कहलाएगा 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक'

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा