नामकरण

मेदिनीनगर के चंद्रशेखर आजाद चौक पर 'पं. राम निवास तिवारी मार्ग' का नामकरण, डिप्टी मेयर ने शिलापट्ट का किया अनावरण

समाज के प्रति दिए गए अमूल्य योगदान को जीवंत बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य - डिप्टी मेयर<br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मेदिनीनगर के चंद्रशेखर आजाद चौक पर 'पं. राम निवास तिवारी मार्ग' का नामकरण, डिप्टी मेयर ने शिलापट्ट का किया अनावरण

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  मेदिनीनगर  शहर के ऐतिहासिक चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा चौक) पर  'पं. राम निवास तिवारी मार्ग' का विधिवत नामकरण एवं उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डिप्टी मेयर मनोज कुमार सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर मार्ग का औपचारिक उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी मेयर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अपने पूर्वजों की विरासत, उनके आदर्शों और समाज के प्रति दिए गए अमूल्य योगदान को जीवंत बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले महान व्यक्तित्वों के नाम पर सार्वजनिक स्थलों का नामकरण करना आने वाली नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है।
मार्ग नामकरण के इस गरिमामय समारोह में पूर्व वार्ड आयुक्त रवि शंकर गुप्ता, मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष विजय तिवारी, भाजपा नेता अखिलेश तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, अरविंद तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता पिंकू तिवारी, मंटू दूबे और सोनू तिवारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पं. राम निवास तिवारी के सामाजिक योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूरा समारोह अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: अंतराज्यीय चोर गिरोह के दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों के चोरी किए जेवरात हुए बरामद

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा