अनियमितता

मुखिया फंड की सड़क पर बवाल, ग्रामीणों ने रुकवाई 90 फीट पीसीसी सड़क की ढलाई

लाभुक समिति और कनीय अभियंता की मिलीभगत का आरोप, बीडीओ से निष्पक्ष जांच की मांग

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मुखिया फंड की सड़क पर बवाल, ग्रामीणों ने रुकवाई 90 फीट पीसीसी सड़क की ढलाई

न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा प्रखंड की चुंदरी पंचायत स्थित बुरजू गुडरु टोली में 15वें वित्त आयोग के तहत मुखिया फंड से बन रही 95 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को ढलाई कार्य रुकवा दिया. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों की अनदेखी कर कराया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं. 

कनीय अभियंता की मिली भगत से हो रहा सरकारी राशि का बंदरबांट - ग्रामीण

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाभुक और कनीय अभियंता की कथित मिलीभगत से सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है. उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान कनीय अभियंता मौके पर मौजूद नहीं रहते, जबकि पीसीसी सड़क की ढलाई तकनीकी निगरानी में कराना अनिवार्य होता है. अभियंता की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर लाभुक अपनी मनमर्जी से और मानकों के विपरीत कार्य करा रहा है.

अभियंता आएंगे तभी शुरू होगा काम

आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक कनीय अभियंता मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता की जांच नहीं करते और मानक के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित नहीं होता, तब तक सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा.

ढलाई शुरू होने की कोई सूचना नहीं दी गई थी

मामले में कनीय अभियंता जीवन ने कहा कि उन्हें सड़क की ढलाई शुरू होने की कोई सूचना लाभुक के द्वारा नहीं दी गई थी. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर वे स्थल का निरीक्षण करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

बीडीओ से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी राशि से बनने वाली सड़क में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: छात्रों के 10 प्रतिनिधि मिलेंगे सरकार से, छात्रों ने सरकार से वार्ता के लिए नए नाम की लिस्ट जारी की

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा