चास नगर निगम की कार्रवाई: The Charcoal junction रेस्टोरेंट में मिली भारी गंदगी, ₹10 हजार का जुर्माना 

By Ark Sahuliyar
चास नगर निगम की कार्रवाई: The Charcoal junction रेस्टोरेंट में मिली भारी गंदगी, ₹10 हजार का जुर्माना 

न्यूज11 भारत
बोकारो/डेस्क:
चास नगर निगम को प्राप्त शिकायत के बाद फूड ऑफिसर द्वारा अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर वैभव होटल के समीप स्थित “दा चारकोल” रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई. जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. रसोईघर में पुराना सना हुआ आटा रखा हुआ मिला तथा चिकन भी तीन से चार दिन पुराना पाया गया. इसके अलावा बेसिन, चूल्हा और डस्टबिन की स्थिति बेहद गंदी थी. पूरे परिसर से दुर्गंध आ रही थी, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई.

निरीक्षण के दौरान फूड इंस्पेक्टर ने रेस्टोरेंट संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए ₹10,000 का जुर्माना लगाया. अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि साफ-सफाई के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि आम लोग रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले भोजन का सेवन करते हैं और ऐसी लापरवाही से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. नगर निगम ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को तत्काल स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करने तथा भविष्य में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. स्थानीय लोगों ने भी इस प्रकार की गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित निरीक्षण की मांग की है.

यह भी पढ़ें- चाईबासा सदर अस्पताल में HIV पॉजिटिव हुए 05 थैलेसीमिया मरीजों के परिजनों को मिली सरकारी नौकरी, DC ने सौंपा नियुक्ति पत्र

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा