हर घर तिरंगा

तिरंगे के रंगों में रंगी बच्चों की कल्पना, चित्रांकन प्रतियोगिता में दिखी देशभक्ति की झलक

बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करने और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना की गई विकसित

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
तिरंगे के रंगों में रंगी बच्चों की कल्पना, चित्रांकन प्रतियोगिता में दिखी देशभक्ति की झलक

मधु सूदन/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: महिला एवं बाल विकास विभाग, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से सखी वन स्टॉप सेंटर, सरायकेला परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ सप्ताह के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को बढ़ावा देना था. इस दौरान बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों में तिरंगा, भारत का मानचित्र और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न प्रतीकों को उकेरकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. चित्रों में बच्चों का देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का भाव साफ दिखाई दिया.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर ने बच्चों द्वारा तैयार चित्रों का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक श्रीमती पूर्णिमा नायक एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की श्रीमती कविता मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य और संदेश की जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मियों के अलावा स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे. आयोजन ने बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में होरिलॉग जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की जनसहयोग से मरम्मति, आवागमन हुआ सुचारु

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा