बालू का बड़ा खेल

चौपारण: NGT की रोक के बीच प्रखंड मुख्यालय के पास बालू का बड़ा खेल! रोज पहुंच रहा नया स्टॉक; प्रशासन मौन

सड़क किनारे बालू और गिट्टी का विशाल भंडार लगाया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार यहां हर दिन ट्रैक्टर और हाइवा से नया स्टॉक पहुंच रहा है और यहां से खुलेआम बिक्री की जा रही है.

By : Dipali Kumari
चौपारण: NGT की रोक के बीच प्रखंड मुख्यालय के पास बालू का बड़ा खेल! रोज पहुंच रहा नया स्टॉक; प्रशासन मौन

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण प्रखंड में एक ओर पूरे जिले में NGT के निर्देश पर बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को लेकर प्रशासन सख्ती के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रखंड मुख्यालय चौपारण से महज कुछ कदम की दूरी पर खुलेआम 'बालू का खेल' जारी है.

मामला पपरो स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के सामने का है. यहां सड़क किनारे बालू और गिट्टी का विशाल भंडार लगाया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार यहां हर दिन ट्रैक्टर और हाइवा से नया स्टॉक पहुंच रहा है और यहां से खुलेआम बिक्री की जा रही है.

कई सवाल खड़े करता है भंडार:

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब NGT की रोक के कारण जिले में सभी बालू घाट बंद हैं, तो इतनी बड़ी मात्रा में बालू आ कहां से रहा है? इसके अलावा भी कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.

1. क्या इस भंडार के लिए जिला खनन विभाग से कोई वैध लाइसेंस लिया गया है? 
2.  जो बालू लाया जा रहा है, उसके पास वैध चालान और परिवहन परमिट है या नहीं?
3.  प्रखंड मुख्यालय के इतने करीब भंडारण होने के बाद भी प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ रही?

इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है कि बिना प्रशासनिक मिलीभगत के मुख्य सड़क पर इस तरह का भंडारण संभव नहीं है. यदि बालू के स्रोत, उसके परिवहन और भंडारण की गहनता से जांच की जाए तो बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार का पर्दाफाश हो सकता है.

अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन और खनन विभाग इस पर क्या कार्रवाई करता है, या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा.

इसे भी पढ़ें: चतरा के किशुनपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी बेकाबू कार, एक की मौत, तीन गंभीर

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.