खलारी में सीआईएसएफ की सतर्कता से लोहे की चोरी का प्रयास नाकाम, बाइक समेत सामग्री बरामद

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
खलारी में सीआईएसएफ की सतर्कता से लोहे की चोरी का प्रयास नाकाम, बाइक समेत सामग्री बरामद

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   सीआईएसएफ इकाई सीसीएल एनके एवं पिपरवार की सतर्कता से खदान क्षेत्र में लोहे के एंगल की चोरी का प्रयास विफल हो गया. सीआईडब्ल्यू टीम ने गश्ती के दौरान केडीएच डब्ल्यूबी ब्रिज संख्या-02 के समीप एक संदिग्ध मोटरसाइकिल से लगभग 60 किलो लोहे का एंगल बरामद किया.

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे नियमित गश्ती के दौरान टीम को हीरो होंडा सीडी डॉन मोटरसाइकिल (जेएच01एम-1171) संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली. जांच में उस पर लोहे का एंगल लदा पाया गया. आशंका है कि इसे अवैध रूप से खदान क्षेत्र से बाहर ले जाने की तैयारी थी.

निरीक्षक राजेश कुमार सरोज के नेतृत्व में टीम ने आसपास व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई भी व्यक्ति वाहन या बरामद सामग्री पर दावा करने नहीं आया. इसके बाद मोटरसाइकिल एवं लोहे के एंगल को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई के लिए खलारी थाना को सौंप दिया गया. मामले में सनहा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार ने कार्रवाई में शामिल जवानों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्ती और निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि खदान क्षेत्रों में चोरी एवं अवैध गतिविधियों में शामिल तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: भरनो विष्णु मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन संपन्न, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा