CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास विफल, 100 लीटर डीजल बरामद

By Vaibhaw Vikram
CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास विफल, 100 लीटर डीजल बरामद

मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत 
खलारी/डेस्क:
सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल एनके एवं पिपरवार की क्राइम एंड इंटेलिजेंस विंग (सीआईडब्ल्यू) ने रविवार रात डीजल चोरी के एक प्रयास को विफल करते हुए लगभग 100 लीटर डीजल बरामद किया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय डीजल चोरों एवं अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, सीसीएल के खदान क्षेत्रों में डीजल चोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीआईएसएफ लगातार विशेष निगरानी अभियान चला रही है. इसी क्रम में कमांडेंट अमित कुमार के निर्देशन में सीआईडब्ल्यू की टीम रोहिणी ओबी डंप क्षेत्र में निगरानी कर रही थी. रविवार रात करीब 9 बजे संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया.

कार्रवाई के दौरान दो प्लास्टिक गैलनों में रखा लगभग 100 लीटर डीजल बरामद किया गया. सीआईएसएफ टीम की भनक लगते ही चोरी में शामिल असामाजिक तत्व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. बरामद डीजल को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रोहिणी परियोजना के प्रोजेक्ट इंजीनियर मो. जुनैद अख्तर को सौंप दिया गया. सीसीएल प्रबंधन ने इसकी अनुमानित कीमत 14,700 रुपये बताई है.

सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि खदान क्षेत्रों, डंपिंग यार्डों और कोयला परिवहन मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे चोरी और तस्करी की घटनाओं में कमी आई है. कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा सीआईएसएफ की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा चोरी और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में रोजगार की मांग पर विस्थापितों का धरना, चक्का जाम आंदोलन स्थगित

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा