बैरिया बाजार में नकली धारा रिफाइंड तेल का भंडाफोड़

​शहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1,776 लीटर नकली रिफाइंड तेल जब्त, कीमत 2.66 लाख रुपये

शहर थाना पुलिस ने बैरिया बाजार में छापेमारी कर 1,776 लीटर नकली 'धारा' ब्रांड रिफाइंड तेल बरामद किया है. जब्त तेल की अनुमानित कीमत 2.66 लाख रुपये है.

By Vaibhaw Vikram
​शहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1,776 लीटर नकली रिफाइंड तेल जब्त, कीमत 2.66 लाख रुपये

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
शहर थाना पुलिस ने नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बैरिया बाजार प्रांगण में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली 'धारा' ब्रांड का रिफाइंड तेल बरामद किया है. जब्त किए गए तेल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 66 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस को मौके से कुल 138 पेटियां मिलीं, जिनमें आधा लीटर और एक लीटर के पाउच पैक किए गए थे. नाप करने पर कुल 1,776 लीटर नकली रिफाइंड तेल बरामद हुआ है, जिसे असली ब्रांड के नाम पर बाजार में खपाने की तैयारी थी.

पुलिस ने सभी पेटियों को जब्त कर लिया है और नकली तेल के इस अवैध कारोबार के पीछे जुड़े मुख्य सप्लायरों और दुकानदारों का पता लगाने में जुट गई है. इस मामले में शहर थाने में कॉपीराइट और मिलावटखोरी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मुहर्रम को लेकर चंदवा थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा