खेल महोत्सव

एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में क्लस्टर स्तरीय खेल महोत्सव शुरू, कल तक चलेगा मुकाबला

कई जिलों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में क्लस्टर स्तरीय खेल महोत्सव शुरू, कल तक चलेगा मुकाबला

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  डाल्टनगंज के एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, चियांकी, मेदिनीनगर में आज 23 जुलाई से डीएवी स्पोर्ट्स–2026  क्लस्टर लेवल, क्लस्टर-III का भव्य शुभारंभ हो गया है, जो कल यानी 24 जुलाई तक चलेगा. इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में क्लस्टर-III के अंतर्गत आने वाले एम.के. डी.ए.वी. डाल्टनगंज, डीएवी हेहल, डीएवी हजारीबाग, डीएवी भवनाथपुर, डीएवी गढ़वा और डीएवी लोहरदगा के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रतियोगिता के तहत जूडो, वुशु, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कराटे, कुश्ती और भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) जैसी विभिन्न खेल विधाओं के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं. इस आयोजन में सैकड़ों खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं. विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा व चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है.

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त मंच है. एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के लिए यह गौरव की बात है कि उसे डीएवी स्पोर्ट्स–2026 के क्लस्टर स्तरीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है. हमें विश्वास है कि सभी प्रतिभागी खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा यह आयोजन सभी के लिए यादगार रहेगा. विद्यालय परिवार ने सभी सहभागी विद्यालयों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए सफल एवं निष्पक्ष प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची: शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्रवृत्ति और अर्ली बर्ड ऑफर की घोषणा

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा