हादसा

चौपारण में सड़क दुर्घटना में कंपनी कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पांडेयबारा के मायापुर के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से हुई दुर्घटना

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चौपारण में सड़क दुर्घटना में कंपनी कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के पांडेयबारा स्थित मायापुर के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया गांव निवासी रंजीत विश्वकर्मा पिता महावीर विश्वकर्मा 38 वर्ष के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार रंजीत विश्वकर्मा बरही की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे. इसी दौरान पांडेयबारा के मायापुर के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. 

रंजीत की मौत की खबर मिलते ही पथरिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार में  कमाने वाला था.

यह भी पढ़ें: विश्व आदिवासी दिवस को लेकर बरवाडीह में तैयारी तेज, आयोजन समिति का गठन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा