न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को आर आर फ्यूल नाउज में प्रतिकात्मक जनाक्रोश व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया. हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और बढ़ती कीमत को देश की अर्थव्यवस्था के साथ साथ आम आदमी के लिए भी घातक बताया. अभियान के दौरान अपने संबोधन में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने कहा कि 2013 की कांग्रेस पार्टी की सरकार में कीमतें नियंत्रित थी और केंद्र में स्थित वर्तमान सरकार अडानी, अंबानी जैसे व्यावसायियों की पार्टी बनकर रह गई है. अभियान का संचालन बबलू उरांव ने किया व मौके पर उमेश वैद्य, राजेंद्र यादव, अजित प्रसाद, तबारख अंसारी, बैजनाथ ठाकुर, श्यामलाल पाहन, रामकुमार भगत, सुरेश मुंडा सहित अन्य मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: गांडेय के गादी सिरसिया के नीचे टोला में ट्रांसफार्मर जला, 5 दिनों से अंधेरे में 150 ग्रामीण