MMDR संशोधन अधिनियम

MMDR संशोधन अधिनियम के विरोध में 7 सितंबर को कांग्रेस का राजभवन मार्च, गिरिडीह में प्रखंड से जिला स्तर तक बैठकें जारी

केंद्र सरकार के MMDR संशोधन अधिनियम-2026 के विरोध में आगामी 7 सितंबर को कांग्रेस की ओर से राजभवन के समक्ष विशाल मार्च और धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है.

By : Ark Sahuliyar
MMDR संशोधन अधिनियम के विरोध में 7 सितंबर को कांग्रेस का राजभवन मार्च, गिरिडीह में प्रखंड से जिला स्तर तक बैठकें जारी

श्रीकांत/न्यूज़11 भारत 
गिरिडीह/डेस्क:
केंद्र सरकार के MMDR संशोधन अधिनियम-2026 के विरोध में आगामी 7 सितंबर को कांग्रेस की ओर से राजभवन के समक्ष विशाल मार्च और धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है. आंदोलन की तैयारियों को लेकर गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी लगातार प्रखंड से जिला स्तर तक बैठकें कर रही है. इसी कड़ी में शनिवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सतीश केडिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राजभवन के समक्ष होने वाले महाधरना में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे. बैठक से पहले शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि भी दी गई.

पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने आरोप लगाया कि MMDR संशोधन कानून के जरिए राज्यों के खनिज संपदा और जमीन से जुड़े उपकर एवं कर लगाने के अधिकार को सीमित किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि नए संशोधन से झारखंड को हर साल हजारों करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हो सकती है, जिसका असर कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा. कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार विधेयक वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और सड़क से सदन तक विरोध जारी रहेगा. वहीं, राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भी कांग्रेस ने कथित अनियमितताओं की जांच और जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग उठाई. बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.