चंदवा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
चंदवा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में मंगलवार को चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. यह अभियान स्थानीय पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से समर्थन जुटाते हुए केंद्र सरकार से ईंधन कीमतों में तत्काल कमी करने की मांग की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि से आम जनता की कमर टूट गई है. परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं तक के दाम बढ़ गए हैं, जिससे किसान, मजदूर, छात्र, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं.

नेताओं ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार पर दबाव बनाना है, ताकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी लाई जा सके और लोगों को महंगाई से राहत मिल सके. साथ ही किसानों और मध्यम वर्ग के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके.

इस दौरान चंदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष असगर खान, जिला महासचिव निर्मल कुमार भारती, श्रीराम शर्मा, जिला सदस्य अजमतउल्लाह अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष गिद्दोंन खाखा, प्रखंड सचिव कैलाश बैठा, पंचायत अध्यक्ष अख्तर अंसारी, लियाकत अंसारी, प्रखंड सचिव शीश आलम समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा