पुलिस गश्ती दल पर हमला

पुलिस गश्ती दल पर हमला मामले के आरोपी रामजीत नागेसिया उर्फ रामू को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

लातेहार के चर्चित चंदवा में पुलिस गश्ती दल पर हमला मामले के आरोपी रामजीत नागेसिया उर्फ रामू को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

By Ark Sahuliyar
पुलिस गश्ती दल पर हमला मामले के आरोपी रामजीत नागेसिया उर्फ रामू को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लातेहार के चर्चित चंदवा में पुलिस गश्ती दल पर हमला मामले के आरोपी रामजीत नागेसिया उर्फ रामू को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. NIA की विशेष कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. 4 नवंबर 2020 से आरोपी जेल में बंद है. कोर्ट ने कहा कि यूएपीए की धारा 43डी(5) के तहत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होते हैं,  इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती. मामला 22 नवंबर 2019 का है, जब चंदवा थाना क्षेत्र के लुकइया मोड़ पर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के उग्रवादियों ने पुलिस गश्ती दल पर हमला कर पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी और हथियार लूट लिया था. बाद में एनआईए ने जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया. कोर्ट ने माना कि आरोपी साजिश की बैठकों में शामिल था और हमले के दौरान पुलिस की गतिविधियों की सूचना हमलावरों तक पहुंचाने वाली टीम का सदस्य था. मामले में 146 गवाहों में से अब तक 18 की गवाही हो चुकी है. 

यह भी पढ़ें- नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों पर जमाता था रौब, मिहिजाम पुलिस ने दबोचा, हथियार और फर्जी पहचान पत्र बरामद  

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा