'पंचायत परामर्श यात्रा'

पंचायत परामर्श यात्रा में उमड़ी भीड़,पाटन दौरे के दौरान स्थानीय समस्याओं, भाषाई जटिलता पर दर्ज कराई आपत्ति

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और छात्र उपस्थित हुए

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पंचायत परामर्श यात्रा में उमड़ी भीड़,पाटन दौरे के दौरान स्थानीय समस्याओं, भाषाई जटिलता पर दर्ज कराई आपत्ति

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी 'पंचायत परामर्श यात्रा' के तहत पाटन क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और छात्र उपस्थित हुए, जिन्होंने अंचल, प्रखंड और थाना स्तर पर आ रही प्रशासनिक दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया.

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. छात्रों ने बताया कि परीक्षाओं में हिंदी भाषा का विकल्प न होने और क्षेत्रीय भाषाओं में मगही तथा भोजपुरी को शामिल न किए जाने के कारण उन्हें प्रश्नपत्रों को समझने में काफी कठिनाई हो रही है. पूर्व मंत्री ने छात्रों की इस समस्या को गंभीरता से सुना और इसे उचित पटल पर उठाने का आश्वासन दिया.

15 अक्टूबर तक तीन जिलों की 587 पंचायतों में पूरी होगी यात्रा

दौरे के क्रम में जानकारी दी गई कि इस परामर्श यात्रा के जरिए पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों—पलामू की 283 पंचायतों, गढ़वा की 189 पंचायतों और लातेहार की 115 पंचायतों (कुल 587 पंचायतों) को कवर किया जाएगा. यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा और सभी निर्धारित पंचायतों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी.

रविवार सुबह 8 बजे से विभिन्न पंचायतों में लगा समस्याओं का अंबार

पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ने रविवार सुबह 8:00 बजे से ही विभिन्न पंचायतों का रुख किया. उन्होंने पंचायत सचिवालय मेराल, बरवाडीह, सिरम, शाहदेवा के अलावा राजहरा, सगुना, सेमरी, पंचकेडिया और नवाखास पंचायतों का दौरा कर आम जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में प्रगतिशील युवा क्लब की बैठक, संगठन विस्तार व नए अध्यक्ष के गठन पर मंथन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा