विश्व आदिवासी दिवस

विश्व आदिवासी दिवस पर चौपारण में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वेशभूषा में निकली भव्य शोभायात्रा

जुलूस में शामिल लोग पारंपरिक हथियार, वेशभूषा और झांकियों के साथ आदिवासी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
विश्व आदिवासी दिवस पर चौपारण में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वेशभूषा में निकली भव्य शोभायात्रा

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत

बरही/डेस्क: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर  चौपारण में आदिवासी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं झांकी निकाली गई. पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे हजारों महिला-पुरुषों ने मांदर की थाप और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नाचते-गाते पूरे क्षेत्र को आदिवासी संस्कृति के रंग में रंग दिया.

जुलूस में शामिल लोग पारंपरिक हथियार, वेशभूषा और झांकियों के साथ आदिवासी संस्कृति, इतिहास एवं परंपरा का जीवंत प्रदर्शन कर रहे थे. "जय आदिवासी" के नारों से पूरा चौपारण गूंज उठा.

आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी शामिल हुए. मौके पर कांग्रेस जिला सचिव, चैथीं मुखिया उपेंद्र उर्फ गुलाबी यादव, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, ताजपुर मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौपारण पुलिस बल भी मुस्तैद रही.

वक्ताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के गौरव, अधिकार और संस्कृति को संरक्षित करने का प्रतीक है. सभी ने एकजुट होकर जल, जंगल, जमीन और अपनी संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: विश्व आदिवासी दिवस पर पलामू जिला प्रशासन ने निकाली प्रभात फेरी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा