राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन

राजधर साइडिंग के बगल कनौदा में लोकल सेल स्थापित करने की मांग, कासिम उर्फ मुन्ना ने जीएम से की मुलाकात

पिपरवार क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और मजदूर हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
राजधर साइडिंग के बगल कनौदा में लोकल सेल स्थापित करने की मांग, कासिम उर्फ मुन्ना ने जीएम से की मुलाकात

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयु) के पिपरवार क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के चतरा जिला उपाध्यक्ष कासिम उर्फ मुन्ना ने बुधवार को सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के महाप्रबंधक सुजीत कुमार से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर महाप्रबंधक का स्वागत किया तथा पिपरवार क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और मजदूर हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.मुलाकात के दौरान कासिम उर्फ मुन्ना ने राजधर साइडिंग के समीप कनौदा में लोकल सेल स्थापित करने तथा पिपरवार भूमिगत खदान से निकलने वाले कोयले को कनौदा लोकल सेल के लिए उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि लोकल सेल शुरू होने से क्षेत्र के गरीब, विस्थापित एवं स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और उन्हें आजीविका का स्थायी साधन मिल सकेगा.इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था, नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जर्जर सड़कों की मरम्मत, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की भी मांग की. इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.कासिम उर्फ मुन्ना ने कहा कि पिपरवार क्षेत्र कोयला उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देता है, इसलिए यहां के स्थानीय एवं विस्थापित लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना सीसीएल की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रबंधन जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करेगा.

वहीं महाप्रबंधक सुजीत कुमार ने उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए जल्द ही सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया.उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें:  सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से चुटूपालू एवं चरही घाटी के ब्लैक स्पॉट सुधार का रास्ता हुआ साफ

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा