राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल/डेस्क: डीवीसी की नवनिर्मित ओवरब्रिज को जल्द चालू करने को लेकर कुछ लोगों ने मंगलवार की सुबह ओवरब्रिज का बैरीकेट को हटा दिया. वही सूचना मिलते ही डीवीसी अधिकारियों ने संबंधित ठिकेदार के सहयोग से ओवरब्रिज के मुख्य द्वार में फिर से बैरीकेट लगा दिया. इस सम्बन्ध में बोकारो थर्मल प्लांट के मुख्य प्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहे कि यह ओवरब्रिज जनता के लिए ही बनाई गई है.जिसका जल्द उद्घाटन कर जनता के हवाले कर दिया जाएगा.तबताज लोगों से धैर्य रखने की अपील किए. कहे कि रेलवे प्रबंधन ओवरब्रिज के गुणवत्ता की जांच कर रही थी जो पूरा हो चुका है. तिथि निर्धारित कर जल्द ही उद्घाटन करने की बात कही.
बता दे मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने ओवरब्रिज के मुहाने में रखे लोहे का बैरियर को हटा कर ओवरब्रिज से आवागमन शुरू करवाने का प्रयास किया था. जिसे डीवीसी के द्वारा पुनः बंद करवा दिया गया.
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी जी ने पुल की गुणवत्ता और प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए रेलवे को पत्र लिख कर जांच की मांग किए थे. जिसके बाद 150 टन क्षमता का लोड टेस्ट भी ओवरब्रिज का करवाया गया. और अब जांच पूरी हो गई है. डीवीसी के द्वारा यह ओवरब्रिज लगभग 134 करोड़ रुपए लागत से करवाई गई है. ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करने वाली बीकेबी कंपनी के उपाध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने बताए कि रेलवे का जांच रिपोर्ट आ गई है. जिसे डीवीसी के पास जमा भी कर दिया गया है ताकि ओवरब्रिज का जल्द उद्घाटन किया जा सके.
यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ की सतर्कता से अवैध कोयला परिवहन का प्रयास विफल, संदिग्ध ट्रक जब्त