विशेष गहन पुनरीक्षण

एसआईआर के तहत सिमडेगा जिले में मतदाता प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सिमडेगा विस क्षेत्र में 83.81 प्रतिशत और कोलेबिरा विस क्षेत्र में 89 प्रतिशत मतदाताओं का प्रपत्र हुआ डिजिटाइजेशन

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
एसआईआर के तहत सिमडेगा जिले में मतदाता प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत सिमडेगा जिले में प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों 70-सिमडेगा (एसटी) एवं 71-कोलेबिरा (एसटी) में बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर प्रपत्रों का संकलन एवं डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है.

19 जुलाई 2026 की शाम 8 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 70-सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,46,883 मतदाताओं में से 2,06,902 मतदाताओं के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण कर लिया गया है, जो कुल मतदाताओं का 83.81 प्रतिशत है. 18 जुलाई की तुलना में 3.46 प्रतिशत की प्रगति दर्ज की गई है. इस विधानसभा क्षेत्र में केरसई प्रखंड ने 4.51 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सर्वाधिक प्रगति दर्ज की है, जबकि सिमडेगा प्रखंड में 86.08 प्रतिशत एवं पाकरटांड़ प्रखंड में 93.13 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण हो चुका है.

वहीं, 71-कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,11,759 मतदाताओं में से 1,88,469 मतदाताओं के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर लिया गया है, जो कुल मतदाताओं का 89 प्रतिशत है. यहां 18 जुलाई की तुलना में 3.56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. बोलबा प्रखंड में 4.36 प्रतिशत तथा बांसजोर में 4.10 प्रतिशत की उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है. ठेठईटांगर प्रखंड में सर्वाधिक 93.58 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण हो चुका है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा द्वारा लगातार एसआईआर-2026 के कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: राजगंज में दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन पर भीषण सड़क हादसा, आइशर ने सीएनजी वाहन को मारी टक्कर; दो चालक घायल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा