जुलूस-ए-मोहम्मदी

हुसैनाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी पर डीजे पर रहेगी पाबंदी, जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से निकाला जाएगा

जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मदरसा खैरुल इस्लाम परिसर में मुस्लिम समुदाय की बैठक में लिया गया निर्णय

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी पर डीजे पर रहेगी पाबंदी, जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से निकाला जाएगा

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: बारहवीं शरीफ के अवसर पर 26 अगस्त को हुसैनाबाद में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मदरसा खैरुल इस्लाम परिसर में मुस्लिम समुदाय की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मदरसा के संरक्षक शेर अली ने की. बैठक में जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे बजाने पर सख्ती से पाबंदी रहेगी. सभी मोहल्लों के जिम्मेदार लोगों को इसका पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया. जुलूस के आयोजन को लेकर एसडीएम और एसडीपीओ को आवेदन देने का निर्णय लिया गया.जुलूस 26 अगस्त की सुबह नौ बजे मदरसा खैरुल इस्लाम परिसर से निकलेगा. निर्धारित मार्ग से होते हुए जुलूस पुनः मदरसा परिसर पहुंचेगा, जहां मिलादुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.बैठक में हाजी मजीद कादरी, डॉ. एजाज आलम, सुहैल आलम, नेहाल असगर, मौलाना खुर्शीद नूरी, सब्बू आलम, शमीम कुरैशी, डॉ. यूसुफ, चंगेज आलम, सद्दाम कादरी, अफरोज आलम, जाहिद खान, प्यारे नबी, साकिर आलम, हसन आलम, सैयद अरशद, वारिस राइन, इरफान अहमद समेत कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के रायकेरा गांव में बजरंग दल ने 27 गौवंशीय पशुओं को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.