पेयजल आपूर्ति

पलामू: हुसैनाबाद में दो हफ्ते बाद बहाल होगी पेयजल आपूर्ति, आज शाम से मिलेगा पानी

करीब दो सप्ताह से बाधित शहरी पेयजल आपूर्ति को बहाल करने की दिशा में नगर पंचायत प्रशासन ने तकनीकी समस्याओं का समाधान कर लिया है.

By News11 Bharat
पलामू: हुसैनाबाद में दो हफ्ते बाद बहाल होगी पेयजल आपूर्ति, आज शाम से मिलेगा पानी

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित शहरी पेयजल आपूर्ति को बहाल करने की दिशा में नगर पंचायत प्रशासन ने तकनीकी समस्याओं का समाधान कर लिया है. अब यदि बिजली आपूर्ति निर्बाध रही तो नगरवासियों को आज गुरुवार शाम से ही पानी मिलना शुरू हो जाएगा. पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर अध्यक्ष अजय कुमार भारती गंभीर थे और काफ़ी पहल के बाद समस्या दूर हुई. 

वही नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि तकनीकी खामियों को दूर कर जलापूर्ति व्यवस्था को पुनः चालू कर दिया गया है जल्द ही पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी . वहीं शहरी जलापूर्ति प्रभारी सह कनीय अभियंता आशीष सिंह ने बताया कि देवरी कला स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रांसफार्मर लगातार दो बार खराब हो गया था. इसके बाद मोटर में भी तकनीकी खराबी आ गई, जिससे जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई. 

उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास अर्थिंग व्यवस्था को मजबूत किया गया है और मोटर की तकनीकी खराबी भी दूर कर दी गई है. आज से मोटर चालू हो गई है. यदि बिजली आपूर्ति लगातार बनी रही तो संभवतः गुरुवार शाम से, अन्यथा शुक्रवार सुबह से नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. मौके पर युवा समाजसेवी प्रदीप पटेल (पीपी), पंपकर्मी ललन कुमार, उदय पासवान एवं अजय शर्मा उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: 108 एंबुलेंस संचालन का जिम्मा अब सदर अस्पतालों को, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा