इंटर की छात्रा से गैंग रेप

इंटर की छात्रा से गैंग रेप मामले में आरोपी ड्राइवर और खलासी को 20-20 साल की कठोर कारावास की सजा

इंटर की छात्रा से गैंग रेप मामले में आरोपी ड्राइवर दीपक कुमार महतो और खलासी छोटू को 20-20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गयी है.

By Ark Sahuliyar
इंटर की छात्रा से गैंग रेप मामले में आरोपी ड्राइवर और खलासी को 20-20 साल की कठोर कारावास की सजा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
इंटर की छात्रा से गैंग रेप मामले में आरोपी ड्राइवर दीपक कुमार महतो और खलासी छोटू को 20-20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गयी है. साथ ही दोनों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर 6-6 माह का अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. प्रधान न्याययुक्त एके मिश्रा की कोर्ट ने यह सजा सुनाई. मामले में फरार आरोपी छोटू उर्फ गुड्डू कुमार चौहान के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है.

छात्रा को रांची से डालटेनगंज जाना था. उसने रातु रोड पर एक बोलेरो सवारी गाड़ी को हाथ देकर रुकवाया, जिसमें पहले से कई सवारी बैठे थे. सभी सवारी के उतर जाने के बाद छात्रा को डालटेनगंज छोड़ देने की बात ड्राइवर खलासी द्वारा की गई. रात्रि 10 बजे के बाद दोनों ड्राइवर और खलासी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता ने रांची सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

यह भी पढ़ें- उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी कृष्ण कुमार को राहत, मिली अग्रिम जमानत 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा