समस्या

इंटरनेट समस्या के कारण परिवहन विभाग ने बदली लाइसेंस कैंप की तिथियां, नया रोस्टर जारी

निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होने को कहा गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
इंटरनेट समस्या के कारण परिवहन विभाग ने बदली लाइसेंस कैंप की तिथियां, नया रोस्टर जारी

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज11  भारत

गुमला/डेस्क:  परिवहन विभाग ने पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे ड्राइविंग लाइसेंस कैंप की तिथियों और कुछ शिविर स्थलों में संशोधन किया है. विभाग ने बताया कि पंचायत भवनों में इंटरनेट नेटवर्क की समस्या के कारण ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी, जिससे कई पात्र आवेदक कैंप का लाभ नहीं ले पा रहे थे. इसे देखते हुए जनहित में पूर्व निर्धारित रोस्टर में बदलाव किया गया है.

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार गुमला प्रखंड के फसिया पंचायत भवन में 07 जुलाई , घाघरा प्रखंड के नवडीहा पंचायत भवन में 09 जुलाई , और देवाकी पंचायत भवन में 13 जुलाई, डुमरी प्रखंड के नवाडीह पंचायत भवन में 15 जुलाई , चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन में 17 जुलाई , विशुनपुर प्रखंड के विशुनपुर प्रखंड सभागार में 20 जुलाई , भरनो प्रखंड के दक्षिणी भरनो पंचायत भवन में 24 जुलाई , बसिया प्रखंड के कोंनबीर पंचायत भवन में 27 जुलाई , परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी के गोविन्दपुर पंचायत भवन में 29 जुलाई को कैंप आयोजित किए जाएंगे.

शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है. परिवहन विभाग ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुखिया, जनसेवकों तथा संबंधित अधिकारियों से शिविर की सूचना व्यापक रूप से प्रचारित करने का आग्रह किया है. साथ ही आवेदकों से कहा गया है कि वे पहले sarathi.parivahan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन पूरा करें अथवा अधिकृत कंप्यूटर केंद्र की सहायता लें और उसके बाद निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी करें. इससे अधिक से अधिक लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस सेवा का लाभ मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें: रांची के खेल गांव में मंत्री दीपिका पांडे सिंह और सुदिव्य कुमार सोनू के हाथों सम्मानित होकर खिल उठे प्रतिभाशाली छात्रों के चेहरे

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा