डूरंड कप

रांची में आज से डूरंड कप का आगाज, स्काई डाइविंग और फ्लाईपास्ट से सजेगा उद्घाटन समारोह

मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आज शाम 4:30 बजे सीएम हेमंत सोरेन इस टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे.

By News11 Bharat
रांची में आज से डूरंड कप का आगाज, स्काई डाइविंग और फ्लाईपास्ट से सजेगा उद्घाटन समारोह

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची में आज 26 जुलाई को एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, डूरंड कप का आगाज होने वाला है. मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आज शाम 4:30 बजे सीएम हेमंत सोरेन इस टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन से पहले भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें आर्मी बैंड, फ्लाइपास्ट और स्काइ डाइविंग और झारखंड के पारंपरिक लोकनृत्य जैसे कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे. टूर्नामेंट 26 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगा.

बताते चलें इस टूनामेंट में दर्शकों की एंट्री बिल्कुल फ्री है, लेकिन स्टेडियम में प्रवेश के लिए आपको काउंटर से टिकट लेना होगा. बिना टिकट के स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी. आज दोपहर 2 बजे से स्टेडियम के गेट दर्शकों के लिए खोल दिए जायेंगे. स्टेडियम में नुकीली चीजें, पटाखे, माचिस, तंबाकू, इत्यादि ले जाने पर सख्त पाबंदी रहेगी. वहीं दर्शक अपने साथ बाहर का भोजन या पानी की बोतल भी नहीं ले जा सकते हैं. 

शाम 5 बजे से इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) की टीम जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका आर्म्ड फोर्सेज की टीम डिफेंस एफसी के बीच मुकाबला होगा.

इसे भी पढ़ें: एक बार फिर दहला बड़कागांव: हाईवा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रिंस खान गैंग के नाम का पर्चा बरामद

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा