Duleep Trophy

ईस्ट जोन की Duleep Trophy के फाइनल में धमाकेदार एंट्री, सेंट्रल जोन को चार विकेट से हराया 

ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को चार विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया.

By : Ark Sahuliyar
ईस्ट जोन की Duleep Trophy के फाइनल में धमाकेदार एंट्री, सेंट्रल जोन को चार विकेट से हराया 

न्यूज़11 भारत 
स्पोर्ट्स/डेस्क:
ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को चार विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया. यह मुकाबला बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-1 पर खेला गया. सेंट्रल जोन ने ईस्ट जोन के सामने जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा था. ईस्ट जोन ने इस लक्ष्य को 39.3 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

अर्धशतक से चुके 15 वर्षीय सूर्यवंशी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट जोन की टीम को युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की. हालांकि, 15 वर्षीय सूर्यवंशी दूसरी पारी में अर्धशतक से चूक गए. उन्होंने 43 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. सूर्यवंशी पहली पारी में भी शतक के करीब पहुंचकर चूक गए थे. ऐसे में दूसरी पारी में उनकी तेजतर्रार शुरुआत ने ईस्ट जोन के रन चेज की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. ईस्ट जोन ने इसके बाद लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए मुकाबला अपने नाम किया और अब दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में खिताब के लिए मैदान में उतरेगा.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित 'विभागीय शिखर सम्मेलन 2026' में शामिल हुए मंत्री योगेन्द्र प्रसाद और हफिजुल हसन 

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.