गोली लगने से मौत

​​पलामू: गोली लगने से वृद्ध मिस्त्री की मौत, परिजनों ने जताई आत्महत्या की आशंका 

हुटार गांव में एक बुजुर्ग की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी.

By News11 Bharat
​​पलामू: गोली लगने से वृद्ध मिस्त्री की मौत, परिजनों ने जताई आत्महत्या की आशंका 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह हुटार गांव में एक बुजुर्ग की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतक की पहचान नावाडीह हुटार निवासी श्याम लाल भुईयां के रूप में हुई है, जो पेशे से बढ़ई मिस्त्री थे.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, श्याम लाल भुईयां अपने घर में रखी भरठुआ बंदूक की सफाई कर रहे थे, उसी दौरान अचानक फायर हो जाने से बारूद का छर्रा सीधे उनके सीने में जा लगा और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि, दूसरी ओर परिजनों ने रामगढ़ थाना पुलिस को मौखिक रूप से घटना के पीछे आत्महत्या की आशंका जताई है.

​घटना की असली वजह क्या है और मौत के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. थाना प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों द्वारा लिखित आवेदन सौंपे जाने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: अस्पताल के बाहर खड़ी थी दो-दो एम्बुलेंस, फिर भी 108 एम्बुलेंस के इंतजार में तड़पती रही गर्भवती

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा