न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: जपला विद्युत विभाग के एक कर्मी के साथ फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. विभाग के अनुसार, मेहंदीनगर क्षेत्र के एक युवक ने बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर विभागीय कर्मी को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया. बिजली मिस्त्री ने बताया कि हम कर्मी लगातार 33 हजार वोल्ट लाइन में आए फॉल्ट का पता लगाने में जुटे हैं. इसके लिए वे खेत-खेत पैदल चलकर पेट्रोलिंग कर रहे हैं. इसी बीच मेहंदीनगर निवासी मनउअर नामक युवक ने फोन कर गाली-गलौज की. इसकी सूचना सहायक विद्युत अभियंता को दे दी गई है.सहायक विद्युत अभियंता राम प्रसाद महतो ने कहा कि विभाग के कर्मी लगातार बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं. इसके बावजूद कर्मियों के साथ फोन पर गाली-गलौज करना अनुचित है. उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति सामान्य होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा, ताकि भविष्य में विभागीय कर्मियों के साथ इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
बिजली न बनाने का आरोप लगाकर बिजली कर्मी से फोन पर गाली-गलौज, विभाग ने जताई नाराजगी
बिजली आपूर्ति सामान्य होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा: सहायक विद्युत अभियंता
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा