आतंक

बरकट्ठा के अलपीटो गांव में हाथियों का उत्पात, दरवाजा-खिड़की तोड़कर अनाज कर गये चट

वन विभाग की टीम हाथियों को भगाने में नाकाम, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बरकट्ठा के अलपीटो गांव में हाथियों का उत्पात, दरवाजा-खिड़की तोड़कर अनाज कर गये चट

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क:  बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम अलपीटो में हाथियों के झुंड ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने दो घरों के दरवाजे-खिड़की तोड़ दिए और घर में रखा अनाज खा गए. घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं. 

दरवाजा तोड़कर चावल खा गया हाथी  

रात को अलपीटो उरदाटांड पासवान टोला निवासी मुनिलाल पासवान, पिता भातू पासवान के घर पर हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया. हाथियों ने मकान का दरवाजा और खिड़की तोड़कर अंदर रखे चावल को चट कर दिया. साथ ही घर में रखे अन्य सामानों को भी बर्बाद कर दिया. 

परमेश्वर महतो का घर भी क्षतिग्रस्त  

हाथियों ने अलपीटो निवासी परमेश्वर महतो, पिता घमंडू महतो के घर का दरवाजा भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. 

सुबह देखे गए थे तीन हाथी, बच्चे के साथ झुंड  

ग्रामीणों ने बताया कि अहले सुबह तीन हाथियों के झुंड को अलपीटो और गयपहाड़ी के जंगल में विचरण करते देखा गया था. इस झुंड में हाथी का एक बच्चा भी शामिल है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को देकर हाथियों को सुरक्षित क्षेत्र में निकालने की मांग की थी. 

वन विभाग की टीम नाकाम, झिंगीबराई की ओर गए हाथी  

मंगलवार रात सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. बाद में हाथियों का झुंड गयपहाड़ी जंगल होते हुए झिंगीबराई की ओर चला गया. 

मुआवजे की मांग  

झामुमो मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने वन विभाग से हाथियों को गांव से निकालने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा राशि देने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों के आतंक से फसल और जान-माल का खतरा बना हुआ है. वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें: भारत की 61 हस्तियां चाहती हैं पाकिस्तान से रिश्ते सुधारना, पड़ोसी देश की भी 56 हस्तियों ने पीएम मोदी से किया अनुरोध

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा