भरनो प्रखंड में पड़हा व्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर, सात पड़हा समिति का हुआ गठन

By News11 Bharat
भरनो प्रखंड में पड़हा व्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर, सात पड़हा समिति का हुआ गठन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के समसेरा गांव स्थित सरना मैदान में मंगलवार को सात पड़हा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संतोष मुंडा ने की.बैठक में सात पड़हा क्षेत्र के समसेरा,रायकेरा, अमलिया, कैरो, परसा,चेटो गौरटोली एवं कोकडे गांव के पहान, पुजार, कोटवार, महतो, भंडारी, पनभरवा सहित पड़हा समाज के कई गणमान्य लोग एवं पारंपरिक पदाधिकारी उपस्थित हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य पड़हा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं संगठित बनाना था.इस दौरान उपस्थित समाज के अगुवाओं ने पड़हा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, इसकी परंपराओं तथा सामाजिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की.वक्ताओं ने कहा कि पड़हा व्यवस्था आदिवासी समाज की प्राचीन सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान है, जिसने वर्षों से समाज को एकजुट रखने तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बदलते समय में इस व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए युवाओं को भी इससे जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया.

बैठक में सामाजिक एकता,पारंपरिक रीति-रिवाजों के संरक्षण, समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों के समाधान में पड़हा व्यवस्था की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया.सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने एक स्वर में पड़हा व्यवस्था को मजबूत करने और समाज हित में इसकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.इस अवसर पर सातों पड़हा के प्रतिनिधियों की सहमति से नई पड़हा समिति का चयन भी किया गया.सर्वसम्मति से गणेश उरांव को पड़हा बेल चुना गया.वहीं दिनेश उरांव को पड़हा दीवान तथा अमित उरांव को पड़हा कोटवार की जिम्मेदारी सौंपी गई.

नवचयनित पदाधिकारियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया तथा समाज के विकास और पड़हा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया.बैठक में उपस्थित 21 पड़हा राजा मुकेश उरांव एवं 21 पड़हा अध्यक्ष लधूवा उरांव ने कहा कि पड़हा व्यवस्था आदिवासी समाज की अमूल्य धरोहर है.इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा. उन्होंने समाज के लोगों से पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने की अपील की. बैठक का समापन समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण और पड़हा व्यवस्था को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ.मौके पर पंचायत समिति सदस्य बिरसा उरांव,श्याम उरांव, ललित टाना भगत,संतोष मुंडा,किशुन उरांव,रवना भगत,जुब्बी भगत,पंडरु उरांव,बंधु उरांव,फूलचंद उरांव,जुगल उरांव,रंथू उरांव,सोमरा उरांव,आयता उरांव,राम उरांव,सोमा उरांव,चुल्लू उरांव,बंधना उरांव,सतबीर उरांव,सहित बड़ी संख्या में पड़हा समाज के लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चाईबासा पुलिस ने की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर 14 आरोपी हिरासत में

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा