स्वागत और सम्मान

सूबेदार कौशल किशोर के सेवानिवृत्ति पर पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत एवं सम्मान

भारतीय सेना की 10 FD रेजीमेंट में 30 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए सूबेदार कौशल किशोर पाण्डेय

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सूबेदार कौशल किशोर के सेवानिवृत्ति पर पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत एवं सम्मान

न्यूज11  भारत

हजारीबाग/डेस्क: पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन, झारखंड की ओर से भारतीय सेना की 10 FD रेजीमेंट में 30 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए सूबेदार कौशल किशोर पाण्डेय (पिता स्व बैकुंठ नारायण पांडे) का स्वागत एवं सम्मान समारोह संत कोलंबस कॉलेज के सामने फायर ब्रिगेड के समीप आयोजित किया गया.

इस अवसर पर कौशल किशोर पांडे ने कहा कि जो मैं सेना से सीखा हूं उसको गांव समाज के युवाओं तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करूंगा साथ ही कहा कि संगठन में कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास करता रहूंगा.

बताते चलें कि सदर प्रखंड के चंदवार गांव निवासी श्री कौशल किशोर पाण्डेय ने अपनी सैन्य सेवा के दौरान खेल के क्षेत्र में Boxing Federation Cup एवं Army Championship में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर सेना का गौरव बढ़ाया.

इस अवसर पर उनकी माता द्रौपदी देवी ने कहा, “मेरा बेटा देश सेवा कर लौटा है, इसके लिए मुझे गर्व है. अब रिटायर्ड होने के बाद गांव और समाज की सेवा करेगा.”

वहीं पत्नी सुचिता पांडे ने स्वागत समारोह पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पति के सेवानिवृत्त होकर घर लौटने से उन्हें बेहद प्रसन्नता है.

इस अवसर पर पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा, “सूबेदार कौशल किशोर जी ने अपने जीवन के बहुमूल्य 28 वर्ष भारतीय सेना को समर्पित कर देश की सेवा की है. उनकी सेवा, अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणादायी है. सेवानिवृत्त सैनिक के जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई सामाजिक जिम्मेदारी की शुरुआत है.”

समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं सम्मान देकर सूबेदार कौशल किशोर जी का अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा, सचिव अवध कुमार भारती, उपसचिव रामानंदन मिश्रा, महामंत्री अजीत कुमार सिंह, प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, उप कोषाध्यक्ष शिवनंदन कुमार, पूर्व उप कोषाध्यक्ष वासुदेव साहू, मीडिया प्रभारी अजय प्रसाद, उप मीडिया प्रभारी भोलानाथ प्रसाद, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार सिंह एवं वीरेंद्र सिंह, हजारीबाग जिला अध्यक्ष महेंद्र गोप, मीडिया प्रभारी मनोज गोप, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष पवन शाहा, वरिष्ठ सलाहकार ह कैप्टन राजदेव प्रसाद "रिटायर्ड", कैप्टन निरंजन सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, सदस्य  गौतम कुमार, मनोज कुमार यादव, किशोर कुमार यादव, शशि कुमार शर्मा , सफीक अंसारी,  प्रवीण कुमार एवं महेंद्र कुमार मेहता , परमेश्वर कुमार यादव सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. अंत में संगठन की ओर से सूबेदार कौशल किशोर जी को उनकी गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

यह भी पढ़ें: देवघर एम्स की सुविधाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार से बिंदुवार मांगा जवाब

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.