रांची: एक्शन मोड में नगर निगम, पंचशील नगर में 62 फीट नाले की खराब स्थिति पर जताई नाराजगी

By News11 Bharat
रांची: एक्शन मोड में नगर निगम, पंचशील नगर में 62 फीट नाले की खराब स्थिति पर जताई नाराजगी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के पंचशील नगर क्षेत्र में नाले को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. बारिश के मौसम में जलजमाव की समस्या को देखते हुए नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. नगर आयुक्त ने पंचशील नगर के 62 फीट लंबे नाले का निरीक्षण किया और उसकी खराब स्थिति पर नाराजगी जताई. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नाले को तुरंत अतिक्रमण मुक्त किया जाए ताकि बारिश के समय पानी के बहाव में कोई बाधा न आए. निरीक्षण में यह पाया गया कि नाले पर अतिक्रमण किया गया है और जगह-जगह गंदगी डाली जा रही है. इस पर नगर आयुक्त ने फटकार लगाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए.

नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाले में गंदगी फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसी हरकत करने वालों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. नगर आयुक्त ने अधिकारियों को नाले में पानी के फ्लो को दुरुस्त करने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि बारिश के दौरान मोहल्ले में जलजमाव की समस्या न हो. 

यह भी पढ़े: खराब मौसम के आगे बेबस विमान! रांची से दो फ्लाइट को किया गया डायवर्ट
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा