तुपुदाना में PLFI के नाम पर रंगदारी मामला: लाल कृष्ण नाथ सहदेव के खिलाफ सिटी एसपी से की गई शिकायत

By Ark Sahuliyar
तुपुदाना में PLFI के नाम पर रंगदारी मामला: लाल कृष्ण नाथ सहदेव के खिलाफ सिटी एसपी से की गई शिकायत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में PLFI के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में गीता शाहदेव और संतोष प्रजापति ने सिटी एसपी से शिकायत कर लाल कृष्ण नाथ सहदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ितों का कहना है कि उन्हें PLFI से जोड़कर झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि लाल कृष्ण नाथ सहदेव ने फर्जी FIR दर्ज कराकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया है. 

गीता शाहदेव ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर लाल कृष्ण नाथ सहदेव कई वर्षों से लगातार दबाव बना रहा है और संपत्ति हड़पने की नीयत से बार-बार फर्जी मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहा है. बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में लाल कृष्ण नाथ सहदेव से PLFI के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. इसके बाद तुपुदाना ओपी में PLFI संगठन के साथ-साथ गीता शाहदेव और संतोष प्रजापति के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड शशिभूषण दीक्षित को SC से मिली जमानत, जानें कोर्ट ने क्या रखा शर्त

 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा