रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैल रहे एक फर्जी अकाउंट को लेकर आम लोगों को सतर्क किया है. प्रशासन के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की आधिकारिक तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बनाई है.जिला प्रशासन ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डीसी मनीष कुमार का फेसबुक पर कोई निजी या आधिकारिक अकाउंट नहीं है. फर्जी प्रोफाइल से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और कुछ मामलों में मदद, आर्थिक सहायता या सरकारी योजना के नाम पर पैसे की मांग भी की जा सकती है.
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के संदिग्ध अकाउंट से आई मैसेज, कॉल या फ्रेंड रिक्वेस्ट पर भरोसा न करें. किसी को भी अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल, ओटीपी या आधार नंबर साझा न करें. अगर फर्जी प्रोफाइल से कोई ठगी या धोखाधड़ी की कोशिश हो तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाना या जिला साइबर क्राइम सेल को दें.डीसी कार्यालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर सरकारी अधिकारियों के नाम से बनने वाले फेक अकाउंट के खिलाफ साइबर पुलिस कार्रवाई कर रही है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल जिला प्रशासन के आधिकारिक चैनलों से मिली जानकारी पर ही विश्वास करने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में श्रावणी डिज्नीलैंड मेला शुरू, विधायक आलोक चौरसिया व मेयर अरुणा शंकर ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन