उद्भेदन

करणघाटी में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 20 लीटर स्प्रिट व भारी मात्रा में सामग्री बरामद, एक गिरफ्तार

दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
करणघाटी में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 20 लीटर स्प्रिट व भारी मात्रा में सामग्री बरामद, एक गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करणघाटी गांव में पुलिस ने अवैध रूप से नकली विदेशी शराब बनाने और बेचने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री, भरी हुई शराब की बोतलें और करीब 20 लीटर स्प्रिट बरामद की गई. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया. 5 अगस्त को गठित टीम ने करणघाटी गांव में जितेन साहा और तारेश साहा के घर एवं घर के पीछे बनी झोपड़ी में छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 100 खाली 180 एमएल की बोतलें, 40 खाली 375 एमएल की बोतलें, विभिन्न आकार के रॉयल स्टेग ब्रांड के स्टिकर, 150 प्लास्टिक ढक्कन, 20 भरी हुई शराब की बोतलें तथा करीब 20 लीटर स्प्रिट समेत नकली शराब निर्माण में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की.

मौके से तारेश साहा (पिता- स्व. लेगड़ा साहा), निवासी करणघाटी, थाना लिट्टीपाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में लिट्टीपाड़ा थाना कांड संख्या 44/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274/275 एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47 (a)(b)(d) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस ने बताया कि मामले का दूसरा आरोपी जितेन साहा फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इस कार्रवाई में लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार, सिमलौंग ओपी प्रभारी बलवंत दुबे, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार पंडित, सहायक अवर निरीक्षक विपिन कुमार, अशोक प्रसाद यादव सहित लिट्टीपाड़ा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

यह भी पढ़ें: अंचल कार्यालय में होमगार्ड जवान जगपाल सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, अंचलाधिकारी ने किया सम्मानित

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा