मुठभेड़ में घायल

पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी सुमित के परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस पर लगाये कई गंभीर आरोप

पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपी सुमित के परिजनों ने अस्पताल परिसर और कैदी वार्ड के बाहर जमकर हंगामा किया.

By Dipali Kumari
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी सुमित के परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस पर लगाये कई गंभीर आरोप

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयल नदी तट पर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपी सुमित के परिजनों ने अस्पताल परिसर और कैदी वार्ड के बाहर जमकर हंगामा किया. आरोपी के भाई और परिजनों ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे साजिश और फर्जी  मुठभेड़ करार दिया है.

सदर अस्पताल परिसर में मीडिया से बात करते हुए आरोपी सुमित के भाई ने बताया कि उनके भाई का इस गोलीकांड या किसी आपराधिक गिरोह से कोई लेना-देना नहीं है. परिजनों का दावा है कि सुमित पूरी तरह से बेकसूर है और घटना वाले दिन वह अपनी दो बेटियों (जिनमें से एक को कुत्ते ने काट लिया था) का इलाज कराने के लिए बाहर गया हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की चार सदस्यीय टीम सुबह तड़के करीब 4 बजे सादे कपड़ों (सिविल ड्रेस) में बैरिया स्थित आवास पर पहुंची और सुमित को अपने साथ उठाकर ले गई.

परिजनों का आरोप है कि सुमित को हिरासत में लेने के बाद जब वे उसकी जानकारी लेने थाने पहुंचे, तो उन्हें बार-बार टहलाया गया और भाई से मिलने नहीं दिया गया. परिजनों को बाद में पता चला कि पुलिस ने उसे गोली मार दी है और वह सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती है. कैदी वार्ड के बाहर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें सुमित से मिलने नहीं दे रही है. सुमित के भाई ने दावा किया कि उस जगह के सीसीटीवी फुटेज में भी सुमित कहीं नजर नहीं आ रहा है, इसके बावजूद पुलिस उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर मुठभेड़ की कहानी गढ़ रही है. अस्पताल परिसर में परिजनों के हंगामे को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: रिश्तों का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में चाचा ने धारदार हथियार से की भतीजे की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा