पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों पर बड़ा एक्शन, 1 करोड़ के इनामी असीम मंडल समेत 17 पर FIR दर्ज

By Mansi Kumari
पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों पर बड़ा एक्शन, 1 करोड़ के इनामी असीम मंडल समेत 17 पर FIR दर्ज

न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला थाना में 7 नामजद और 10 अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं. इसमें प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के एक करोड़ के इनामी असीम मंडल उर्फ आकाश, मंगल सिंह सरदार, सालुका कायम, पिंकी, कोलेमुनी, सीता, बुड़ई बोदरा समेत 10 अज्ञात नक्सलियों को आरोपी बनाया गया हैं. इनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस बल पर हमला करने एवं अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं. 

पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाल के महीनों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा हैं. इस दौरान कई मुठभेड़ की घटनाएं सामने आयी थी. कराइकेला पुलिस ने बताया कि 19 मई 2026 को सुरक्षा बलों की टीम कराइकेला एवं सोनुआ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में सर्च अभियान चला रही थी. इसी दौरान कराइकेला थाना क्षेत्र के दुर्गादा गांव के पहाड़ी क्षेत्र में अचानक नक्सलियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई. सुरक्षा बलों ने पहले आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, पर लगातार फायरिंग होने पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की.

करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही. इसके बाद नक्सली घने जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गए. तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद होने की बात कही गई हैं. प्राथमिकी आवेदन में दावा किया गया कि मुठभेड़ में शामिल पुलिस जवानों द्वारा कई राउंड की फायरिंग की गई, जबकि नक्सलियों की ओर से भी अत्याधुनिक हथियारों से 50 से अधिक राउंड फायरिंग की गई.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का डबल अटैक! कहीं झुलसाती गर्मी तो कहीं तूफानी बारिश का कहर
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा