न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) गेट के पास छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट मामले में अब दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
एमिटी यूनिवर्सिटी के बीबीए सेकंड ईयर के छात्र लक्की राज की मां ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में मारपीट, नकद और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया गया है.
इधर विधायक के बेटे द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.
इसे भी पढ़ें: आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटा लें जरूरी काम