रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में फायरिंग, एक व्यक्ति घायल 

कोकदोरो गांव में फायरिंग की घटना, घायल को रिम्स में कराया गया भर्ती

By Ark Sahuliyar
रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में फायरिंग, एक व्यक्ति घायल 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, कोकदोरो गांव निवासी फिरोज अंसारी को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. 

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है. आरोप है कि अफसर अंसारी नामक व्यक्ति ने फिरोज अंसारी पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

पुराने मामले से भी जुड़ रहा है घटनाक्रम
ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो वर्ष पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच गंभीर विवाद सामने आया था. आरोप है कि उस दौरान अफसर अंसारी पर फिरोज अंसारी के नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह जेल में था. बताया जा रहा है कि जेल से रिहा होने के बाद अब एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा फायरिंग के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें- झारखंड कैडर की वरिष्ठ IPS अन्नेपु विजया लक्ष्मी को मिली नई जिम्मेदारी, CRPF में बनीं आईजी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा