RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में SIT गठित, BJP नेताओं ने उठाए थे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हमले की जांच को लेकर एफएसएल और झारखंड जगुआर की BDDS टीम भी घटनास्थल पर पहुंची

By News11 Bharat
RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में SIT गठित, BJP नेताओं ने उठाए थे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और रघुवर दास ने पूरी घटना पर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए है. वहीं, घठना स्थल पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कहना है कि पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जेहादी मानसिकता वाले अपराधियों पर पुलिस कड़ी कारवाई करे. इसके साथ ही आदित्य साहू और रघुवर दास से मौके पर जायजा लिया.

वहीं, रांची एसएसपी ने जांच के दौरान कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है सिटी एसपी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है, जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा अपराधियों की पहचान में पुलिस जुटी है. मामले में सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है. टीम में सिटी एसपी के साथ सिटी डीएसपी, साइबर डीएसपी और टेक्निकल सेल की टीम भी शामिल है.

आरएसएस कार्यालय में हुए पेट्रोल बम से हमले की जांच को लेकर एफएसएल और झारखंड जगुआर की BDDS टीम भी पहुंची और मामले की जांच में जुटी. जांच के बाद BDDS टीम के द्वारा जानकारी दी गई कि कोई भी विस्फोटक या आईईडी के अंश बरामद नहीं हुए. बल्कि पेट्रोल बम के अंश जरूर मिले जिसका इस्तेमाल आग लगाने के लिए किया जाता है. 

बता दें कि राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर 2 अज्ञात अपराधियों के द्वारा पेट्रोल बम से हमला किया गया था. हालांकि इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. जिस वक्त ये हमला किया गया उस दौरान आरएसएस के प्रांतीय अध्यक्ष गोपाल वहां मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में आरोपियों को शरीर उपस्थित होने का निर्देश, पीड़क कार्रवाई पर लगी रोक

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा