बरकट्ठा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरा मशीन जब्त

By Vaibhaw Vikram
बरकट्ठा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरा मशीन जब्त

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क:
बरकट्ठा प्रखंड में पश्चिमी वन प्रमंडल हजारीबाग के निर्देश पर वन विभाग ने बरकट्ठा प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित आरा मशीन को जब्त किया है. वन प्रमंडल पदाधिकारी हजारीबाग के अनुसार, वन क्षेत्र पदाधिकारी बरही को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. प्रभारी वनपाल बरकट्ठा के नेतृत्व में दुमदूमा परिसर के चौबे गांव में छापेमारी की गई, जहां अवैध आरा मशीन संचालित पाई गई. छापेमारी दल में बरही, बरकट्ठा, चौपारण एवं हजारीबाग सदर वन क्षेत्र की संयुक्त टीम शामिल थी. टीम ने मौके से आरा मशीन को जब्त कर लिया है.

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध आरा मशीन संचालक के विरुद्ध वन वाद दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है . विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन क्षेत्र में अवैध कटाई और बिना अनुमति आरा मशीन संचालन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई, बलिया से गोलू सिंह को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा